सीकर : मुर्गों को लड़ाकर खेला जा रहा था जुआ, 6 मुर्गे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By: Ankur Fri, 02 Apr 2021 6:48:17

सीकर : मुर्गों को लड़ाकर खेला जा रहा था जुआ, 6 मुर्गे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के रूकनसर में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा खेल जा रहा था जिसपर पुलिस ने कारवाई कि और 6 मुर्गों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया हैं। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही कारवाई को अंजाम दिया। मुर्गों की लड़ाई देखने के लिए आसपास के इलाकों की भीड़ जुट जाती थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब मुर्गों की लड़ाई चल रही थी। पुलिस ने मौके से अब्दुल रूफ पुत्र जब्बार व्यापारी निवासी वार्ड नं. 11 चूरू तथा मोहम्मद जावेद पुत्र याकूब निवासी वार्ड नं. 11 रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। यह भी जानकारी मिली है कि इस तरह का खेल क्षेत्र के कई अन्य इलाकों में भी चलता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अब्दुल और मोहम्मद जावेद जुआरी हैं। दोनों अपने-अपने मुर्गा को लड़ाकर जुआ खेलते थे। जिसका मुर्गा जीता, रकम उसकी होती थी। खास बात यह है कि मुर्गों की लड़ाई से पहले रकम एक तीसरे व्यक्ति के पास जमा कराई जाती थी। इस तरह दांव लगाने का यह पूरा खेल चलता था। एक हजार कीमत के मुर्गा से हजारों रुपए कमाते थे। मुर्गों के बीच जंग तब तक चलती रहती थी, जब तक हार-जीत का फैसला न हो जाए। कुछ लोगों ने बताया कि अब्दुल और मोहम्मद जावेद आए दिन मुर्गों को लड़ाते थे। कई बार तो मुर्गे घायल भी हो जाते हैं। बाद में बाकायदा मुर्गों का उपचार भी कराया जाता था।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : अस्पताल में चौथी मंजिल से गिरा मरीज, दो घंटे तक पड़ा रहा शव, बना मौत पर संदेह

# जयपुर : ऑयल प्लांट में ​​​अचानक हुआ विस्फोट, ढहा लोहे का शेड, 15 मजदूर घायल

# अलवर : राकेश टिकैत के काफिले पर हुई पत्थरबाजी, 15-20 युवाओं ने तोड़े कारों के शीशे

# जोधपुर : ओवरटेकिंग के दौरान हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, कार पर गिरा लोड कंटेनर, 4 की दर्दनाक मौत

# कोटा : बेखौफ चोर दे रहे वारदातों को अंजाम, चोरी की बाइक पर आया और दूसरी चमचमाती गाड़ी उठा ले गया

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com